राजनीतिसमाचार

पीएम के गढ़ में चुनाव से ठीक पहले कोंग्रेस सपा सुभसपा के नेताओ ने भाजपा का किया रुख

मोदी एवं योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास से प्रभावित होकर कांग्रेस,सपा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने सैकडों समर्थको के साथ भाजपा में हुए शामिल

वाराणसी । भाजपा के रोहनियाँ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा की प्रदेश ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह की विशेष उपस्थिति में आज कांग्रेस, सपा एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ ही प्रतिष्ठित समाज सेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा में शामिल होने वाले विभिन्न राजनीतिक दलो के लोगों एवं समाजसेवीयों को क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव एवं ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी का पटका एवं टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और अंगवस्त्रम ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर उनका पार्टी में स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों के साथ उनके सैकडो समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा का दमन थामा कोंग्रेस , सुभसपा,सपा के नेताओ ने
भाजपा ज्वाइन करने वाले प्रमुख नेता
1- श्री शैलेंद्र पांडेय “मधुकर”(प्रदेश सचिव, कांग्रेस)। 
2 श्री धरमेश्वर सिंह(सपा/पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, रामनगर वाराणसी)।
3- डाॅ हर्षवर्धन सिंह ( पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सेवापुरी 2012
4- श्री प्रमोद चंद्र त्रिपाठी( पूर्व कॉंग्रेस प्रत्याशी 2017 विधानसभा प्रतापपुर)
5- श्री आशिष कुमार पाठक (समाजसेवी)
6- श्री सुजीत सिंह( समाजसेवी)। 
7- श्री रमेश पटेल(वरिष्ठ कार्यकर्ता सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी)। 
8- श्री पवन सिंह (समाजसेवी)।
9- श्री सुनील सिंह (समाजसेवी)। 
10- श्री मुकेश सिंह (समाज सेवी)। 
11- श्री पंकज उपाध्याय (समाजसेवी)।
12-श्री विश्वजीत सिंह(समाजसेवी)।
13-श्री विकास सिंह (समाजसेवी)। 
14- श्री विनय सेठ(सर्व स्वणकार्य महासंघ सचिव)।
15- चंदन गुप्ता, प्रधान(सपा)।
16- अनिल पाल, प्रधान(सपा)।
17- मनोज पटेल, प्रधान(सपा)।
18- तेगा सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस  नेता।
19- रामा देवी – प्रधान। 
काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के चुनावी रथ को और गति देने के लिए सभी दलों के प्रमुख और पुराने संगठनकर्ता प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगीजी के नीतियों से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हो रहे हैं। मैं भाजपा परिवार में आए हुए सभी सम्मानित सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। मैं परिवार के नए सदस्यों से निवेदन करना चाहता हूँ कि जिस तरह से दूध में पानी बिना समय लगाए घुल जाता है ठीक उसी तरह आप सभी अपने इस परिवार में घुलमिल जाएं और चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए दृढ़संकल्पित हो जाएं।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने भाजपा ज्वाइन करने वाले लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि जो उत्तर प्रदेश कभी बिमारू और पिछड़े राज्य के रूप में जाना जाता था आज वही उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मोदीजी और योगीजी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश केन्द्र के 44 मानको पर खरा उतर रहा है। आज उत्तर प्रदेश देश ही नही बल्कि पूरे विश्व के लिए एक मॉडल राज्य के रूप में जाना जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। 
लक्ष्मीकांत बाजपेयी
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,  सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, संजय सोनकर, प्रभात सिंह, सुरेश सिंह,शैलेन्द्र मिश्रा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button