राजनीति

वाराणसी में चुनाव से पहले सैकड़ो सपाई बने भाजपाई

वाराणसी।उत्तर प्रदेश विधान सभा के चल रहे चुनाव के दौरान भाजपा के चुनावी रथ को और गति देने के लिए सभी दलो के प्रमुख नेता और संगठनकर्ता भाजपा की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है। यह सिलसिला निरंतर जारी है।इस क्रम में आज गुलाब बाग सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य शतरूद्र प्रकाश की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व बिंद समाज के महासरपंच और पूर्व पार्षद रामशरण बिंद ने अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर भाजपा नेता और विधान परिषद सदस्य शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि दिव्य और भव्य विश्वनाथ धाम बनाकर प्रधानमन्त्री मोदी ने इसे स्वर्णाक्षरो में अंकित कर दिया।
सपा से भाजपा में हुए शामिल
उन्होनें कहा कि हम सभी कार्यकर्ता अपने आप में सपा कार्यकर्ता होने पर आत्मग्लानि महसूस कर रहे थे। अब समाजवादी पार्टी में लोहिया तथा राजनारायण जैसे लोगों की कमी है। आज पुराने समाजवादी ढूंढने से भी दिखाई नहीं देते हैं, इस कारण हमारे बूथ स्तर तक के साथियों ने मन बनाया कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रवाद पर चलने वाली भाजपा के साथ जुड़ने में ही हम लोगों का राजनैतिक भविष्य सुरक्षित है। इसी परिप्रेक्ष्य में हम सभी ने मन बनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और हमारे सभी साथी इस विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा अधिक सीटें जीता कर उत्तर प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने भाजपा ज्वाइन करने वालो का स्वागत करते हुए कहा कि  भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित होकर अन्य दलो के नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है। उन्होनें कहा कि जो उत्तर प्रदेश कभी बिमारू और पिछड़े राज्य के रुप में जाना जाता है आज वही उत्तर प्रदेश विकास की नई उचाईयो को छू रहा है। उत्तर प्रदेश विकास के 44 मानको पर खरा उतर रहा है। आज उत्तर प्रदेश देश ही नही  बल्कि पुरे विश्व के लिए एक माॅडल राज्य के रुप में जाना जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने रामशरण बिंद एवं भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगो को पार्टी का पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भाजपा में स्वागत किया एवं विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।कार्यक्रम में विधायक व कैन्ट विधान सभा क्षेत्र से भाजपा   प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि वरिष्ठ और अनुभवी मार्गदर्शक के रुप में  शतरूद्र प्रकाश हम लोगों के विजय का रास्ता आसान बनाएंगे जिससे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी और भी मजबूत होगी।कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने किया।
 भाजपा में शामिल होने वालों में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद और बिंद समाज के महा सरपंच रामशरण बिंद, कैलाश सोनकर, अमरनाथ यादव, राजेश यादव, श्यामबाबू यादव, अमरनाथ बिंद, ओमप्रकाश बिंद चौधरी, मुन्ना लाल बिंद, शंकर श्रीवास्तव, अजय कुमार बिंद सहित सैकड़ो सपा जनो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के दौरान इनकी भी रही उपस्थिति रही काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, राम लखन, अभिषेक मिश्रा, किशोर कुमार सेठ, मधुप सिंह, किशन कन्नौजिया, कुणाल पांडेय, रितिक मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button