आजाद हिंद फौज के योद्धा बिगन सिंह की पत्नी नन्हकी देवी 108 साल में विदा हो गयीं महिलाओं ने दिया कांधे
108 वर्ष की नन्हकी देवी को था एक सुभाषवादी का इंतजार

वाराणसी।भारत को आजाद कराने वाली आजाद हिंद फौज के गुमनाम योद्धाओं को खोजने के लिए भारतीय अवाम पार्टी ने जब चौखट प्रणाम अभियान शुरू किया तो अभियान के संयोजक कुँअर नसीम रजा खाँ ने कभी यह नही सोचा होगा कि कोई ऐसा भी होगा जो केवल अंतिम सलामी का इंतजार कर रहा होगा।
चौखट प्रणाम अभियान के अंतर्गत जब कुँअर नसीम रज़ा दिलदार नगर के सरैला गांव में पहुँचे तो वहां आजाद हिंद फौज के योद्धा बिगन सिंह कुशवाहा के बारे में पता चला। जब उनके चौखट पर पहुंचें ज्ञात हुआ कि बिगन सिंह अब नही है लेकिन उनकी पत्नी नन्हकी देवी 108 साल की है, बीमार है। कुँअर नसीम उनसे मिलने पहुचे, बिस्तर पर थी जब सुनी की उनके पति के बारे में कोई पूछने आया है तो सहारा लेकर बैठ गयी। नसीम से बोली ये नेताजी वाली टोपी हमे भी पहनाओ। कुँअर नसीम ने नेताजी सुभाष वाली टोपी उनको पहनाया तो उनके आंखों से आंसू बह निकले। नन्हकी देवी ने बताया कि उनके पति नेताजी सुभाष की फौज में थे। आज तक कोई उनको पूछने नही आया था। अपने अंतिम समय मे सिर्फ नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते रहे। बोले एक दिन नेताजी आएंगे। तुम आ गए हो अपनी बात कह ली, यही बचा था। तुम्हारा ही इंतजार कर रही थी। कुँअर नसीम रजा अभी 7 दिन पहले उनसे मिले थे, बिगन सिंह के बारे में बातचीत किया और यह कहा भी की उनकी इच्छानुसार बिगन सिंह के नाम पर आजाद हिन्द स्मृति स्तंभ और उनके नाम की सड़क बनवाएंगे।ये सब कहकर आज 08 अप्रैल दोपहर 12:15 पर अपनी अनंत यात्रा को निकल गयी। ऐसा लगता है कि बस उनको किसी सुभाषवादी का इंतजार था जिससे अपने मन कि बात कह लेटी। कुँअर नसीम से अपनी बात कह ली और चल पड़ी।
खैर भारतीय अवाम पार्टी के पहल पर नायब तहसीलदार सेवराई कौशल चौरसिया और लेखपाल प्रभाकर पाण्डेय उनको अंतिम सलामी और राजकीय सम्मान देने पहुंच गए। जैसे ही ये खबर सुभाषवादियो को पता चली शोक की लहर दौड़ गयी। महान योद्धा बिगन सिंह की पत्नी नन्हकी देवी के अंतिम यात्रा में भारतीय अवाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुँअर नसीम रजा खां पार्टी के नेता जिला महासचिव अफरोज खान के साथ शामिल हुए। अंतिम सलामी देकर विदा किया। भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन ने शोक व्यक्त किया । पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी भी चौखट पर सलामी देने पहुचेंगे । विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीगुरुजी ने भी शोक व्यक्त किया और कहा कि जल्द ही उनके चौखट पर पहुचकर सलामी देंगे साथ ही परिवार का ख्याल रखेंगे।