चुनाव के लिए हेमा मालिनी नें शोले की बसंती बनकर कहाँ मंगा जनसमर्थन जानिए

आदित्य कुमार / (बलिया)
बलिया। उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की प्रकिया आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे ही सभी पार्टियां आगे आने वाले चुनावी चरणों के लिए अपनी पूरी ताकत झोक रही हैं। जगह-जगह पर रोड शो और चुनावी जनसभाएं की जा रही हैं। जोर आजमाइश की इसी कड़ी में आज बलिया में BJP सांसद व पूर्व फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी नें बलिया के सतीष चंद कालेज के प्रांगण मे चुनावी जनसभा को संबोधित किया। हेमा मालिनी नें बलिया सदर विधानसभा से BJP प्रत्याशी दयााशंकर सिंह के लिए वोट मागें। इस दौरान हेमा मालिनी शोले की बसंती के अवतार में नजर आईं। हेमा मालिनी नें शोले फिल्म की बसंती बनकर बलिया की जनता का समर्थन मांगा। हेमा मालिनी नें कहा कि चल धन्नो आज तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है, दयाशंकर को जरूर जीताना है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि दयाशंकर सिंह को इतने वोटों से जिताओ की बम्बई में मुझे मालूम चल जाये कि आप सब नें मेरा समर्थन किया है। हेमा मालिनी नें यूक्रेन और रूस में हो रहे युद्ध को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया।

हेमा मालिनी नें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को इतना आगे ले गए हैं। की पूरा विश्व देख रहा है। रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। इस बीच में मोदी जी उस युद्ध को रोकने की कोशिश कर रहे है। विश्व के जितने भी लीडर हैं। वह चाहते हैं कि मोदी जी आगे जाकर कहे इस युद्ध को रोको खत्म करो। विश्व इतना सम्मान दे रहा है। मोदी जी को, हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे देश का ऐसा प्रधानमंत्री हैं। हेमा मालिनी नें आगे कहा कि बलिया में भी एयरपोर्ट बनना चाहिए। उन्होंने दयाशंकर सिंह से भी कहा आप बनवा दीजिएगा। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 300 सीट हमारी पक्की है। और हमारी सरकार भी पक्की है। विपक्ष पर हमलावर हेमा मालिनी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में गुंडागर्दी कैसे चल रहा था। यह सब ने देखा है। और इस बार जनता BJP को निश्चय ही भारी मतों से जीत दिलाएगी।